विक्रम को जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में उत्साह-स्वामी यतीश्वरानंद
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए विक्रम भुल्लर वेद मंदिर आश्रम पहुुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद आशीर्वाद लिया।विक्रम भुल्लर के वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत करते हुए कहा कि विक्रम भुल्लर की युवाओं में अच्छी पकड़ है और युवाओं को जोड़कर मिशन-2027 में कर्मठता और एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा।स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विक्रम को जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में उत्साह है और पार्टी को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने करें।भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और चेयरमैन राजीव शर्मा ने भी विक्रम भुल्लर को जिम्मेदारी दिए जाने के प्रदेश नेतृत्व के निर्णय को पार्टी के लिए सकारात्मक बताया और विक्रम भुल्लर को बधाई दी।नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शीर्ष नेताओं का आभार जताया।इस अवसर पर मौजूद पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान,नवजोत वालिया,पूर्व अध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप प्रधान,दीपांशु शर्मा,युधिष्ठिर वालिया,रविकांत मलिक,लेखराज गुर्जर,सौरव शर्मा, गर्व बत्रा,शैंकी चौधरी,आदर्श कश्यप,छोटू जयंत,शाहरूख सलमानी,शुभम खटाना,हर्ष वालिया ,आदित्य चौहान ,मनीष ठाकुर,योगेंद्र चौधरी आदि ने बधाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *