हरिद्वार। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त नंदन कुमार ने मुख्य सफाई निरीक्षकों एवं सफाई निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश जारी किए।बैठक के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार ने समस्त वार्डों में नाला सफाई अभियान को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि मुख्य सफाई निरीक्षक अपने-अपने वार्डों में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे,ताकि जमीनी स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आंकलन हो सके।नगर क्षेत्र के बाज़ार क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए।इसके अतिरिक्त नालों पर अतिक्रमण हटाने के लिए वार्ड पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश देने के लिए कहा गया, ताकि जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो।बैठक में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की गाइडलाइंस के अनुरूप बड़े कचरा उत्पादकों को चिन्हित कर उनका रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षकों को अपने वार्ड में डोर-टू-डोर कंपनियों द्वारा वसूले जा रहे यूजर चार्ज एवं उनके लक्ष्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने,सफाई निरीक्षक को अपने वार्ड में कम पड़ रहे पर्यावरण मित्रों के संबंध में तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने,आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम के प्रदर्शन में सुधार हेतु स्वच्छता ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।इसके साथ ही सभी सार्वजनिक शौचालयों की दैनिक मॉनिटरिंग अनिवार्य की गई। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की गाइडलाइंस के अनुसार शौचालयों में मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षकों द्वारा अवगत कराया गया कि पिछले तीन महीनों में नगर निगम हरिद्वार द्वारा विभिन्न स्थलों पर सॉलिड वेस्ट के ब्लैक स्पॉट्स/ गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को समाप्त किया गया है,जिनमें प्रमुख रूप से आर्यनगर, शंकर आश्रम के निकट,आनन्दवाला बाग,अपर रोड पर,भीमगोडा,कड़च्छ क्षेत्र आदि पॉइंट शामिल हैं। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा समस्त सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने वार्डों में ऐसे गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए गए।बैठक में उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल,मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन चौधरी ,मनोज कुमार,धीरेंद्र सेमवाल,विकास चौधरी,श्रीकांत,सुनील कुमार,संजय शर्मा,विकास छाछर तथा सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *