सहारनपुर। खान आलमपुरा यार्ड में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता द्वारा बिना कारण के चार रेल कर्मचारियों को बठिंडा स्थानांतरण किए जाने के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन चैथे दिन भी जारी रहा।
बीसीएन डिपो में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए एनआरएमयू यूनियन के पदाधिकारियों व रेल कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से मांग की कि बिना किसी ठोस कारण के किए गए इन स्थानांतरण आदेशों को तत्काल रद्द किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि यदि स्थानांतरण निरस्त नहीं किए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शाखा सचिव सुशील कुमार ने कहा कि अंबाला रेल मंडल के अंतर्गत अंबाला कैंट, कालका, चंडीगढ़ एवं बठिंडा में भी रेल कर्मचारियों द्वारा समर्थन में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। धरना-प्रदर्शन में शाखा सचिव सुशील कुमार, शाखा अध्यक्ष सुनील शर्मा, विज कुमार, इसराइल राणा, किरोड़ी लाल मीणा, प्रशांत चिकारा, परमजीत सिंह, धर्मवीर, किशन, सार्थक जायसवाल, राजकुमार, हेमंत शर्मा, पंकज सैनी, अरविंद सैची, हरजीत सहित खान आलमपुरा यार्ड, ईएलएस एवं मेमो बैड के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
