डा० एम ए तोमर
मुज़फ़्फ़रनगर। नेशनल हाईवे पर स्थित प्रसिद्ध किंग्स विला-7 बैंक्विट हॉल में जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी कर व्यापक जांच की।विभागीय टीम द्वारा कई घंटों तक चले इस निरीक्षण में रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की गई जिसमें प्रारंभिक जांच में पाँच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार को कथित रूप से छुपाए जाने की बात सामने आई है।सूत्रों के अनुसार जांच टीम को बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रमों से होने वाली आय के वास्तविक आंकड़ों और विभाग को भेजी गई विवरणियों में भारी अंतर मिला।विभाग ने संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि अनियमितताओं की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।यह जांच संयुक्त आयुक्त राज्य कर मुजफ्फरनगर सिद्धेश चंद्र दीक्षित मुजफ्फरनगर के निर्देशन में मनोज कुमार शुक्ला उपायुक्त राज्य कर मुजफ्फरनगर के द्वारा अपनी टीम के साथ की गई।जिसमें शोभित श्रीवास्तव उपायुक्त योगेंद्र प्रसाद सिंह,मोहम्मद दानिश सहायक आयुक्त राजेंद्र शर्मा,सरदार अहमद राज्य कर अधिकारी शामिल रहे।जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई से जिले के अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
