हरिद्वार। राज्यमंत्री सुनील सैनी ने बताया है कि दिव्यांग भाई बहनों के लिए धामी सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य विगत 4वर्षों में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनेकों योजनाएं और उपलब्धियां हैं। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा उत्कृष्ट कर्मचारी दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी,स्वतःरोजगार में रत दिव्यांगजन,राज्यस्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान करने का आयोजन किया गया,दिव्यांगजन भाई-बहन ने अपनी योग्यता लग्न परिश्रम और कभी न हार मानने वाले साहस के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। यह हम सबके लिए अत्यंत गर्व का विषय है। समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में दिव्यांग पेंशन योजना में 97214पेंशनर्स को नवंबर 2025 तक मासिक रूप से पेंशन का भुगतान करते हुए रुपए 108.85करोड़ की धन राशि खर्च की गई है।विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुए स्वयं लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।दक्ष दिव्यांग कर्मचारी,उनके सेवायोजको स्वतःरोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों के सेवायोजको अधिकारियों को राज्यस्तरीय पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली धनराशि को वित्तीय वर्ष 2023-24 से 5000 से बढ़कर 8000किया गया है। दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक यंत्र हेतु कृत्रिम अंग प्रदान की धनराशि को वित्त वर्ष 2023-24 से रुपए 3500से रुपए 7000किया गया है। जिलेवार विशेष कैंप आयोजित कर उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाने हेतु सभी जनपदों को बजट आवंटन कर आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। विगत 3वर्षों में राज्य के समस्त पत्र दिव्यांगजनों हेतु 994शिविर आयोजित कर 18280कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप सिविल सेवा परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी के अनुपालन में दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा एवं उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा हेतु राजकीय दिव्यांग प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र हल्द्वानी में कंप्यूटर,ब्रेल के बोर्ड,वॉइस बॉक्स आदि की व्यवस्था कर दी गई है।सुनील सैनी ने कहा दिव्यांगजन हमारे समाज की शक्ति हैं,समस्त समाज का दायित्व है कि हम दिव्यांग भाई-बहनों की प्रतिभा को आगे लाने में सहयोग दें और उन्हें एक सम्मानजनक,सुगम एवं समान अवसरों वाला वातावरण प्रदान करें।
