हरिद्वार। समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का विधान सभा झबरेड़ा में 3गांवो में आयोजन किया गया।शिविर के दौरान कुल 125शिकायत इस प्रकार प्राप्त हुई है।जिसमें अकबरपुर फाजिलपुर-62,मुलेवाला-18 तथा नगला कुबड़ा में 45 शिकायतें शामिल है।शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ो की संख्या में उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं संबंधित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी,और किसान सम्मान निधि,गांव की चारो और साफ सफाई,आवास योजना,आधार कार्ड,दिव्यांग पेंशन,छात्रवृति,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी,जिसमे से 32समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया,जबकि कुछ जिलास्तर की समस्याएं थीं,जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी व शासन को प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगाशिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड़,ग्राम प्रधान,पंचायत सदस्यगण सहिहत नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *