पिछडे, दलित व अल्पसंख्यकों को मतदान से वंचित रखने की चाल को विफल करने में सहयोगी बनें बीएलए: चैधरी इन्द्रसैन
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चैधरी रूद्रसैन ने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान की समयसीमा आगामी 11 दिसम्बर तक बढ़ा दी है। इसलिए सभी बीएलए इस अभियान में रूचि लेकर घर-घर जाकर मतदाताओं के एसआईआर फार्म भरवाने का कार्य करें ताकि भाजपा द्वारा मतदाताओं को मताधिकार से वंचित रखने के मनसूबों को विफल किया जा सके।
राष्ट्रीय महासचिव चैधरी रूद्रसैन आज झाडवन स्थित फार्म हाउस पर पार्टी द्वारा आयोजित बीएलए की मीटिंग को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होनंे कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के अवधि पहले 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक निर्धारित की गयी थी, जिसे बढ़ाकर अब 11 दिसम्बर कर दिया गया है। उन्होनें कहा कि सभी बीएलए वह घर-घर जाकर मतदाताओं के एसआईआर फार्म भरवाने का कार्य करें ताकि भाजपा की पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित रखने की चाल विफल की जा सके।
गंगोह विधानसभा प्रभारी चैधरी इन्द्रसैन ने कहा कि बीएलए किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं, क्योंकि बीएलए ही बूथ पर रहकर फर्जी मतदान को रोकने का कार्य करते हैं, इसलिए सभी बीएलए एसआईआर अभियान में रूचि लेकर अभी तक जिन मतदाताओं ने अपने एसआईआर फार्म नहीं भरे हैं, उनके फार्म भरवाने का काम करें। उन्होनें कहा कि मत का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है, जिसके माध्यम से ही दलित पिछडे व अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकार की रक्षा की जा सकेगी। उन्होनें कहा कि बीएलए द्वारा इस अभियान में की गयी मेहनत ही आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की जीत में सहायक साबित होगी। बैठक को गंगोह विधानसभा अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज प्रधान मदनूकी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विलास राणा, राशिद जंग, राव वजाहत, हकीम नईम, बलकार सिंह डूभर, बिट्टू रादौर, चैधरी सोनू खड़खडी आदि सैंकडो कार्यकर्ता व बीएलए मौजूद रहे।
