सहारनपुर। जनमंच सभागार में आयोजित यातायात माह समापन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी रवि जसूजा को उनके द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चैहान व ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अमित तोमर ने रवि जसूजा को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
