हरिद्वार। श्रीसत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव का महोत्सव जहां सम्पूर्ण भारत वर्ष में अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं उत्तराखण्ड की धर्म और अध्यात्म की राजधानी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का दृश्य देखते ही बनता था। श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रतिष्ठित संतों की उपस्थिति,वेदपाठियों के द्वारा सामुहिक सस्वर वाचन,पीताम्बर धारण किए सैकड़ों महिलाओं का समूह,ढोल नगाड़े के साथ श्रीयंत्र मन्दिर दक्ष रोड कनखल से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा डॉ.सुनील जोशी के आवास पर पहुँची जहां पर भजन एवं स्वामी की आरती की गई।इस अवसर पर डॉ.सुनील जोशी द्वारा आए हुए समस्त साई भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित समस्त संतों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया।तत्पश्चात रथयात्रा का आगमन उत्तराखंड राज्य के आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर प्रकाश जोशी के आवास पर हुआ जहां स्वामी का द्वार पर नारियल फूलमाला अर्पित करते हुए आरती कर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर महापौर नगर निगम,हरिद्वार किरण जैसल ने साईं रथयात्रा में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भागवत कथाकार रविदेव शास्त्री जी महाराज,चेतनानंद गिरी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रामानंद जी महाराज एवं स्वामी कृष्णानंद गिरी जी महाराज, स्वामी हरिहरानंद जी महाराज,महंत दिनेश दास जी महाराज, महंत दामोदर दास जी महाराज,स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी महाराज,स्वामी ब्रह्मानंद तीर्थ,स्वामी भारती जी महाराज एवं आचार्य देवेन्द्र शुक्ला ने अपनी उपस्थिति से रथयात्रा को अविस्मरणीय और अकल्पनीय सा बना दिया। अपरान्ह का भोग लगाते हुए सभी साई भक्तों को भोजन प्रसाद प्रदान किया गया। उसके बाद समिति के वरिष्ठ सदस्य विनायक भारद्वाज एवं मीडिया कॉर्डिनेटर विशाल शर्मा के आवास पर रथयात्रा को प्रस्थान कराया गया। इससे पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,मायापुर हरिद्वार मे रथयात्रा और पालकी को ले जाया गया जहां बच्चों ने अतीव कर्णप्रिय वाद्ययंत्र बजाते हुए इस दिव्य रथ और पालकी के साथ ही साई संगठन के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया,यहां लगभग 1000स्कूली बच्चों को साई संगठन के पदाधिकारियों क्रमशःडॉ.राकेश वर्मा एवं आईटी कॉर्डिनेटर डॉ.दिनेश गुप्ता ने बच्चों को बाबा द्वारा प्रतिपादित अत्यंत गूढ़ और ज्ञानवर्धन करने वाले सूत्रों से अवगत कराया। बच्चों ने पूर्ण मनोयोग से स्वामी के मूलमंत्र का श्रवण किया। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह एवं वरिष्ठ अध्यापक भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। उक्त दोनों को साई संगठन के डॉ.राकेश वर्मा एवं डॉ दिनेश गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह एवं स्वामी द्वारा प्रतिपादित मानवीय मूल्यों का फोटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में स्वामी द्वारा समाज के कल्याण के लिए विशेष रूप से आंध्र प्रदेश में जल की व्यवस्था,चिकित्सा, शिक्षा की बेहतरी के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए साई संगठन के पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्षद पी.एस.गिल,ग्राम विकास अधिकारी विनोद मिश्रा, रमेश पंत एवं वयोवृद्ध भक्त पी.सी.पंत को विधायक ने सम्मानित किया। अगले दिन रथ एवं पालकी को श्री सत्य साईं सेवा समिति, रूड़की को हस्तांतरित कर दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *