सहारनपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जिला कारागार में बंदी सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सत्संग एवं व्यक्तित्व निर्माण कार्यक्रम में बंदियों को नैतिक मूल्यों व अनुशासन के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी अंबालिका भारती, साध्वी सोम प्रभा भारती एवं साध्वी पूजा भारती ने बंदियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। साध्वी इमीदव ने भजन, ध्यान एवं प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से बंदियों के भीतर सकारात्मक सोच, मानसिक शांति, और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा जगाई। उन्होंने कहा कि आंतरिक जागृति ही वास्तविक सुधार और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है।
जिला कारागार प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, और समाज में पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान जिला कारागार में तैनात अधिकारी व कर्मचारी समेत बंदी मौजूद रहे।
