सहारनपुर। लखनऊ में एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ हाइपरटेंशन द्वारा आयोजित कान्फ्रेंस में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रख्यात चिकित्सक हाइपरटेशन में जागरूकता फैलाने के लिए एफआईएसएच अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कान्फ्रेंस में यू.के. से आये प्रोफेसर नील पालटर, नेशनल यूनीर्वसिटी सिंगापुर से आये बूप वी टियो आर एमएल हास्पिटल के डारेक्टर प्रोफेसर सी.एम. सिंह आरगेनाईजिंग चैयरमैन डॉ.अनुज माहेश्वरी, सांइटिफिक चेयरमैन डॉ. नरसिंह वर्मा एवं डॉ. वसन्त कुमार द्वारा डाॅ.संजीव मिगलानी को गाउन पहनाकर एवं मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर आईएसएच की फैलोशिप से सम्मानित किया। इससे पहले भी डॉ.संजीव मिगलानी कई अंतराष्ट्रीय सस्थायें जैसे वल्र्ड हापरटेशन लीग व यूरोपियन सोसायटी आफ हाइपरटेशन व कई राष्ट्रीय संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं।
