हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 57शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। जिसमें 32समस्याओं का मौके पर निराकरण करते हुए शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया।जनसुनवाई कार्यक्रम में,राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत, अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।
’सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से ले अधिकारी-मुख्य विकास अधिकारी
हरिद्वार। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन समस्याओं का निराकरण 36दिनों के भीतर नहीं किया गया है,वह विभाग शिकायतों का निस्तारण शीघ्रता से शीघ्र कर ले।इसमें किसी भी तरह से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि संबंधित शिकायतकर्ता से शिकायत के संबंध में उनसे दूरभाष से भी वार्ता करते हुए शिकायतों का निस्तारण करना सुनाश्चित करे।समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि स्1पर विभिन्न विभागों से संबंधित 524शिकायतें तथा स्2पर 88 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है तथा सभी संबंधित अधिकारी लंबित शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द करना सुनाश्चित करे।बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,सीएमओ डॉ.आर.के.सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ,एआरटीओ रुड़की (ए) एल्विन,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (से.नि.) डा.सरिता पंवार,अपर परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला समाज कल्याण अधिकरी अविनाश सिंह भादौरिया सहित जिलास्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *