देहरादून। जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल एवं कैबिनेट मंत्री सह स्थानीय विधायक गणेश जोशी एवं सांसद राज्यसभा नरेश बंसल ने जिला प्रशासन द्वारा करवाए गए कुठाल गेट,साईं मंदिर,सौंदर्यीकरण कार्यों,स्लिप रोड,कुठालगेट पर राउंड अबाउट कार्यों का लोकार्पण किया। जिला प्रशासन देहरादून ने अपना आईडिया,डिजाईन एवं क्रियान्वय से महज 6महीने में ही दो मुख्य चौक साई मंदिर व कुठालेट दोगुने चौडे़ हो गए हैं,जिसके लिए वित्त पोषण स्मार्ट सिटी लि.से लिया गया है।जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास से इन चौक पर राज्य निर्माण के संघर्ष; संस्कृति एवं लोक परंपरा की झलक दिख रही है।कुठालगेट साई मंदिर तिराहा सौंदर्यकरण कार्य अब जनमानस को विधिवत् समर्पित कर दिए गए है।मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दून के मुख्य चौराहे अब चौराहे कम,भव्य सुरक्षित शो-केस ज्यादा दिख रहे है।कुठालगेट पर 135लाख तथा साई मंदिर पर 85लाख धनराशि से सौन्दर्यीकरण कार्य किया गया है।प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दून के कुठालगेट,साई मंदिर,दिलाराम चौड़ीकरण कर अतिरिक्त साईड रोड,पहाड़ीशैली सौन्दर्यीकरण के साथ ही लाईफ एण्ड सुरक्षित टेªफिक संचालन के लिए रांउड अबाउड बनाए गए है,जिससे यातायात सुगमता के साथ ही सड़क सुरक्षा बढी है।उन्होंने कहा जिला प्रशासन की अभिनव पहल से जहां इन चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण जहां राज्य निर्माण संघर्ष;लोक परंपरा संस्कृति को दर्शाते है। इसके साथ ही राज्य की संस्कृति एवं लोक परंपरा,सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित किया गया है,जिससे देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे।दोनो चौराहों पर नवीन अवधारणा का परिचय देते हुए दो अतिरिक्त मोटोरेबल स्लिप रोड से यातायात सुगमता में सहायता मिलेगी।राजधानी देहरादून को सुंदर और पौराणिक,सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारने के लिए अभिनव कार्य किया गया है।उन्होंने जिलाधिकारी एवं उनकी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी।ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कुठालगेट एवं सांई मंदिर जंक्शन के रूपांतरण एवं चौड़ीकरण कार्यों के लोकार्पण पर कहा कि यह केवल एक विकासात्मक परियोजना नहीं है,बल्कि उत्तराखंड की लोक-संस्कृति की मूल पहचान को सहेजने का एक प्रयास भी है।उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल स्थानीय नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाएगा,बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को भी बढ़ाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभारी मंत्री,मंत्री एवं राज्यसभा सांसद को कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु प्रथम चरण में चार चौराहों को चौड़ीकरण एवं रांउड अबाउट करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही कुठालगेट एवं साई मंदिर तिराहे पर 10मीटर चौड़ी एडिशनल स्लिप रोड बनाई गई है। साथ चौराहों पर गढवाल एवं कुमाऊ की संस्कृति से आने वाले पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए पहाड़ पारम्परिक शैली में डिजाईन किया गया है तथा राज्य की महानविभूतियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के मूर्तियों आदि से सुसज्जित किया गया है।जिला प्रशासन शहर में यातायात प्रबंधन के साथ ;कुठालगट एवं साई मंदिर पर नई स्लिप रोड कार्य रांउड अबाउट के साथ ही चौक चौराहें को पारंपरिक शैली में निर्मित,विकसित,विस्तारित कर किए गए हैं।इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार,अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड तीरथपाल सिंह,नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह सहित स्मार्ट सिटी लि0के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *