हरिद्वार। रजत जयंती समारोह में यूसीसी में शत-प्रतिशत विवाह पंजीकृत कराने के लिए ग्राम प्रधान गंगदासपुर प्रियंका रानी,ग्राम प्रधान गाजीवाली देवेन्द्र सिंह,ग्राम प्रधान टिहरी भागीरथी नगर पार्वती देवी तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार,काजल,विनीत कुमार,प्रदीप तोमर,नवीन कुमार,अजय चौहान,कुल्दीप चौहान आदि को प्रशस्ति पत्र मिला।कन्या पाठशाला गणेशपुर की छात्रा वर्णनिका आर्य इंटरमीडियट परिक्षा में 95प्रतिशत अंक,आदर्श इंटर कॉलेज मानकपुर आदमपुर लाखन शर्मा ने इंटरमीडियट परिक्षा में 98प्रतिशत अंक,सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मायापुर दीक्षा चौधरी हाईस्कूल परीक्षा में 97प्रतिशत अंक लाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सहकारिता विभाग में ईपैक्स में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सचिव लालढ़ाग भूमेष कुमार शर्मा,उद्यान विभाग ने शाक-शब्जी उत्पादन करने में उत्कृष्ठ कार्य करने में मोहम्मद माजिद हुसैन,मत्स्य पालन में उत्कृष्ठ कार्य करने करने के लिए प्रीतम सिंह,नमामी गंगें में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर अनुप सिंह भण्डारी,डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन कार्य करने के लिए अनुज कुमार,नगर निगम में उत्कृष्ठ कार्य करने पर पर्यावरण मित्र विनोद एवं जीतराम को प्रशस्ति पत्र दिया गया।खेल विभाग में अण्डर 20एशिया चैम्पियनशिप में रग्बी में कांस्य पदक विजेता महक चौहान,12वीं एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता विवेक कुमार,एशियाई यूथ गैम्स में कबड्डी में स्वर्ण पदक विजेता भूमिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पशुपालन के क्षेत्र में बायलर फार्मिंग में उत्कृट कार्य करने के लिए आशीष कुमार तथा कृषि के क्षेत्र में उत्कृट कार्य करने के लिए रवि भूषण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।रजत जयन्ती सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न स्कूलों द्वारा आयोजित निबन्ध,भाषण,पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पाने वालों को किया सम्मानित।’निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पन्नालाल भल्ला म्यू.इण्टर कॉलेज मायापुर की कक्षा 12की छात्रा तनु राठौर,द्वितीय प्राप्त कक्षा 11की कुमारी रिया आर्या तथा तृतीय स्थान राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज धीरवाली की कक्षा 11की छात्रा कुमारी अरमिश अंसारी,भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरू राम राय पब्लिक स्कूल जगजीतपुर की कक्षा 12की छात्रा कुमारी अभिवन्तिका,द्वितीय स्थान पन्नालाल भल्ल म्यू.इण्टर कॉलेज मायापुर की कक्षा 11की छात्रा कुमारी तनु,तृतीय स्थान राजकीय इण्टर कॉलेज भेल की कक्षा 12की छात्रा कुमारी शिवानी रावत, तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेंट मेरी स्कूल की कक्षा 10की छात्रा कुमारी राघवी अग्रवाल,द्वितीय स्थान शिवडेल पब्लिक स्कूल जगजीतपुर की कक्षा 10की छात्रा कुमारी अवन्तिका कश्यप,तृतीय स्थान बीएम मुंजाल ग्रीन मिडोज़ पब्लिक स्कूल की कक्षा 08 के छात्र आदित्य सक्सैना को मैडल देकर सम्मानित किया गया।स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यायालयों के छात्र-छात्रों एवं सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल द्वारा लोक कला एवं लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकी का प्रदर्शन किया गया।जिसको जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.नरेश चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण,समाजसेवी विशाल गर्ग,अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह,मुख्य शिक्षाधि कारी आशुतोष भण्डारी,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह,जिला अर्थ एवं नलिनी ध्यानी,सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा,परियोजना प्रबन्धक उरेडा गंभीर सिंह बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *