हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य के 25वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद एवं प्रदेशवासियों बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य के 25वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री के निर्देशन में पूरे प्रदेश में रजत जंयती उत्सव सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए गये। जनपद मुख्यालय,ब्लॉक मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित सम्पन्न हुये। इस दौरान स्वास्थय कैंप,स्वच्छता कार्यक्रम और स्कूलों छात्र-छात्राओं के द्वारा निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता,कृर्षि सम्मेलनों,खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। उत्तराखण्ड लोक कला एवं संस्कृति पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश निरन्तर प्रगति एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रहा हैं तथा इन 25सालों में उत्तराखण्ड राज्य ने कई उपलब्धियां हासिल की है।उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि उत्तराखण्ड रजत जंयती के शुभअवसर पर देश की महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड में आये है,उनका आर्शीवाद हम सभी को मिला है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन 2047तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सभी आमजन का योगदान जरूरी है।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से भी अपेक्षा की है कि वह जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे,अपने कार्याे के दायित्वों का निर्वाहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। विकसित जनपद एवं प्रदेश बनाने में अपना शतप्रतिशत योगदान दें। उन्होंने ने सभी कार्मिकों एवं जनप्रतिनिधियों एवं स्कूलों के छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने जनपद वासियों को उत्तराखण्ड के 25वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकानाएँ देते हुए कहा कि राज्य ने 25वर्षों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए है,राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि कई पैमाने में राज्य ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि हिमालय राज्य होने के बावजूद भी बेहत्तर स्थिति से कार्य कर रहा है तथा सभी के सहयोग से राज्य प्रगति एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।इस अवसर पर जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सिविल जज सिमरनजीत कौर ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उचित न्याय मिले इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लोंगों को विधिक जानकारी निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है।आज राष्ट्रीय विधिक सेवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर लोंगों स्टॉल के माध्यम से कानूनी जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
