डाo एम ए तोमर
मुज़फ्फरनगर। प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली दिनेश चंद्र के कुशल नेतृत्व में खतौली पुलिस ने तत्परता और साहसिक कार्रवाई करते हुए थाना खतौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किए।थाना खतौली पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार 5 नवम्बर की रात्रि में थाना खतौली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भूड़ में दो पक्षों के बीच मारपीट और अवैध हथियारों से फायरिंग हो रही है।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची जहाँ मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल था।पुलिस ने फायरिंग रोकने के लिए चेतावनी दी परंतु दोनों पक्षों द्वारा आपसी रंजिश के चलते गोलीबारी जारी रखी गई।पुलिस ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए मौके पर घेराबंदी कर पहले पक्ष के रोहित पुत्र निर्भय निवासी मोहल्ला अद्वैत विहार थाना खतौली तथा दूसरे पक्ष के अंकुर पुत्र दिनेश निवासी मोहल्ला गीतापुरी भूड़ कस्बा खतौली को गिरफ्तार कर लिया।अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर,दो खोखा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किए हैं।पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते एक-दूसरे पर फायरिंग की थी।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह,उपनिरीक्षक प्रताप सिंह सोलंकी,उपनिरीक्षक नंदकिशोर शर्मा,  
उपनिरीक्षक राजवीर तेवतिया,उपनिरीक्षक आकाश शर्मा,उपनिरीक्षक आरिफ अली,उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र श्यौराण और हैड कांस्टेबल धनेश कुमार शामिल रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *