हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जनपद के सभी नगर निकायों में स्वच्छता सप्ताह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाने,कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत सड़कों,गलियों,सार्वजनिक स्थलों,पार्कों एवं नालियों की विशेष सफाई की जा रही है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि “स्वच्छ व सुन्दर जनपद हरिद्वार’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनआंदोलन बने,इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी ताकि स्वच्छ व सुन्दर जनपद की संकल्पना को साकार किया जा सके।रजत जयंती सप्ताह के अन्तर्गत नगर निगम हरिद्वार व रुड़की,नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर,मंगलौर,लक्सर,नगर पंचायत भगवानपुर,पिरान कलियर,झबरेरा,लंदौरा,सुलतानपुर आदमपुर,रामपुर,पाडली ग़ुज्जर,इमलीखेड़ा, ढंडेरा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों,जनप्रतिनिधियों,कार्मिकों द्वारा सड़क,नालियां,सार्वजनिक स्थल,मंदिर परिसर एवं बाजार क्षेत्रों की विशेष सफाई की जा रही है,साथ ही नगर निकायों द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण ,प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान तथा सेग्रीगेशन जागरूकता पर विशेष बल दिया जा रहा है। राज्य स्थापना रजत जयन्ती सप्ताह के अन्तर्गत विशेष स्वच्छता सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित स्वच्छता सप्ताह की जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्वयं निगरानी की जा रही है। सभी नगर निकायों द्वारा प्रतिदिन संचालित स्वच्छता कार्यक्रामें की ज्योटेग फोटोग्राफ जिलाधिकारी के अवलोकनार्थ ग्रुप में साझा की जा रहीं हैं,जिसमें कार्यक्रम का समय,दिनांक व स्थान की पूरी जानकारी मिल रही है।
