डाo एम ए तोमर
मुज़फ़्फ़रनगर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाo सुनील तेवतिया ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी और सेंट्रल ड्रग वेयरहाउस, बामनहेड़ी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं,औषधि भंडारण,रजिस्टर संधारण, स्टाफ की उपस्थिति,मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी पंजीकरण, दवा वितरण,टीकाकरण कक्ष तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की।
डाo तेवतिया ने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा कर्मचारी समय से उपस्थिति दर्ज करें और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं।साथ ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।इसके बाद उन्होंने सेंट्रल ड्रग वेयरहाउस, बामनहेड़ी का निरीक्षण करते हुए औषधियों के भंडारण की स्थिति,तापमान नियंत्रण प्रणाली,दवा वितरण व्यवस्था और रजिस्टर रखरखाव की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को दवाओं के उचित रखरखाव एवं नियमित स्टॉक जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार विभाग की प्राथमिकता है।निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को जल्द सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *