हरिद्वार। उत्तराखंड सिंचाई विभाग ने कुंभ मेला 2027 के लिए गंगा घाटों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।लेकिन विभागों में समन्वय की कमी के चलते निर्माण से पहले ही गंगा घाट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उत्तराखंड सिंचाई विभाग द्वारा अमरापुर घाट से ऋषिकुल तक गंगनहर में घाटों का निर्माण किया जा रहा है। दशहरे पर गंगा यूपी सिंचाई विभाग द्वारा गंगा बंदी के दौरान घाटों का निर्माण शुरू किया गया था। 20अक्तूबर की रात गंगा बंदी की अवधि पूरी होने पर यूपी सिंचाई विभाग की ओर से गंगहनर में पानी छोड़ दिया गया।इसके बाद नहर का जलस्तर कम हुआ तो उत्तराखंड सिंचाई विभाग की ओर से बनाए जा रहे गंगा घाटों के कई हिस्से क्षतिग्रस्त नजर आए। घाट बनाने के लिए तैयार किए गए ढांचे में दरारें आने और सरिए दिखाई देने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो अधिकारियों में हलचल मच गई। जानकारी मिलने पर शनिवार देर शाम मेला अधिकारी सोनिका ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। रविवार को उत्तराखंड सिंचाई विभाग और दूसरे विभागों के अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *