हरिद्वार। उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का हरिद्वार पहुंचने पर पूर्वांचल के प्रवासियों ने भाजपा नेत्री रंजीता झा व तरूण शुक्ल के संयोजन मे पुष्पगुच्छ,गंगाजली व नारियल भेंटकर स्वागत किया।प्रवासी कल्याण सहयोग समिति देहरादून द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने हरिद्वार में स्वागत के दौरान बताया कि वे 2दिन के उत्तराखंड प्रवास पर आए हैं।देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात वे 28अक्तूबर को हरिद्वार एवं ऋषिकेश के प्रमुख संतों से भेंट कर उनका आशीर्वाद लेंगे।उन्होंने स्वागत सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।रंजीता ने ब्रजभूषण शरण सिंह को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत करते हुए अगले वर्ष छठ पर्व पर हरिद्वार आने के लिए आमंत्रित किया।पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के मीडिया प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ब्रजभूषण शरण सिंह मंगलवार को सन्यास मार्ग स्थित सूरत गिरी ंबंगले में संतों के सानिध्य में पूजा अर्चना ,दक्ष प्रजापति मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।इसके उपरांत अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी सहित कई प्रमुख संतों से भेटवार्ता करेंगे।इस दौरान ब्रजभूषण शरण सिंह के निजी सहायक नीलेश व महेश बहुगौड़ा भी मौजूद रहे।स्वागत करने वालों में भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी,राकेश मिश्र,गीता कुटीर के प्रबधक शिवदास दूबे,मनसा देवी के पुजारी प्रसुन दूबे,प्रशांत दूबे,अंशुल झा,संदीप शुक्ल,हरिनारायण त्रिपाठी ,श्यामा चरण शुक्ल,पवन सिंह,पवन वर्मा,अंकित सिंह,राजेश ठाकुर,अर्चना झा,संगीता बंसल ,जितेंद्र शुक्ल,तुषार शुक्ल,सचिन चौधरी शामिल रहे।तरुण शुक्ल ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
