डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन का रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो गया है।उन्होंने कहा कि यह संस्था पूरी तरह अराजनैतिक रहकर समाज सेवा के कार्यों में समर्पित रहेगी और इसका कार्यक्षेत्र पूरा भारतवर्ष होगा।सुमित खेड़ा ने कहा कि उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों में कार्य किया है लेकिन पाया कि अधिकांश राजनीतिक दल सिर्फ चुनावी समय में ही समाज से जुड़ते हैं।इसलिए उन्होंने समाज सेवा को समर्पित उद्देश्य से राष्ट्रीय नौजवान जनता दल की स्थापना की।उन्होंने बताया कि संगठन में प्रारंभिक रूप से पांच पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है सुमित खेड़ा (राष्ट्रीय अध्यक्ष),डाo साजिद अली (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), तरुण कुमार शर्मा (राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री),विनोद टांगरी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) एवं तरुण चावला (प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली)।ये सभी संस्थापक सदस्य भी रहेंगे और तन,मन, धन से समाज सेवा में योगदान देंगे।सुमित खेड़ा ने बताया कि जल्द ही पूरे भारतवर्ष में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक प्रदेश का अध्यक्ष एवं उसकी कार्यकारिणी बनाई जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संगठन शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
