हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 72शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 31समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में अतिक्रमण,राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। मूलदासपुर के निवासियों ने ग्राम मूलदासपुर माजरा से धनौरी की ओर सड़क निर्माण कराये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जेआरडी इंटरनेशनल स्कूल ज्ञान मार्ग रोड गढ़ कुतुबपुर बहादराबाद तक आने जाने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में हो रही दिक्कत को लेकर तथा सड़क निर्माण कार्य जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। नितिन कुमार पुत्र सतीश मुण्डवाना ने गांव मुण्डवाना में हो रही गंदगी गंदगी से बीमारी फैलने के खतरे को लेकर शिकायत की।
एनीमिया पीड़ित गर्भवती महिला मृत्यु मामले में तीन कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस
हरिद्वार बाल विकास परियोजना लक्सर के भोगपुर ग्राम में आंगनबाडी केन्द्र के अन्तर्गत गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु का मामला संज्ञान में आया है जिसमें महिला के एनीमिया से ग्रसित होने के कारण मृत्यु हो गयी है। जिससे प्रतीत होता है कि। आंगनबाड़ी कार्यकत्री भोगपुर केंद्र संख्या एक, बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्सर तथा सुपरवाइजर को गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतने जोकि अत्यन्त खेदजनक है। इस लापरवाही हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि कार्यों के प्रति लापरवाही हेतु क्यों न आप के विरुद्ध शासकीय/विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाय। इस सम्बन्ध में संबंधितों को अपना पक्ष साक्ष्य सहित 03 दिवस के भीतर बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
