सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन सहारनपुर द्वारा प्रदेश संगठन उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन का स्थापना दिवस कोर्ट रोड स्थित सभागार में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, टैक्स एडवोकेट द्वारा उपकास के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें टैक्स एडवोकेट द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया, इस अवसर पर संरक्षक राकेश जैन एवं ज्ञानपाल गुप्ता जी द्वारा कहा गया उपकास पूरे प्रदेश के टैक्स एडवोकेट के लिए कार्य कर रहा है, अध्यक्ष प्रवीण सूरी एवं महासचिव अंकित गर्ग द्वारा कहा गया उपकास के नेतृत्व में प्रदेश की सभी टैक्स एडवोकेट्स कार्य कर रहे हैं उपकास द्वारा अधिवक्ता एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर समाधान कराया जाता रहा है,प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गोयल द्वारा कहा गया उपकास प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को जोड़कर रखा है, प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी दीपक जैन द्वारा कहा गया उपकास एक वटवृक्ष है, जिसकी छाया में प्रदेश के सभी टैक्स एडवोकेट्स कार्य कर रहे हैं और प्रोफेशन में आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान उपकास के द्वारा कराया जाता है, संस्थापक अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा एवं अनिल गुप्ता द्वारा कहा गया उपकास प्रदेश के सभी कर अधिवक्ताओं के लिए शेल्टर का कार्य करता है अधिवक्ताओं की उन्नति के लिए विभिन्न कार्य किए जाते हैं।
कार्यक्रम में चंद्रमोहन शर्मा, राकेश जैन, अनिल गुप्ता, प्रियांक भारद्वाज, ज्ञानपाल गुप्ता, एच के अरोरा, देवेंद्र वाधवा, विनय अग्रवाल, अर्पित, उमंग जैन, आशीष गुप्ता, सर्वेश सिंघल, अनिल मिश्रा, आर एस माथुर, हरीश भटेजा, मनोज जैन, रामकुमार वर्मा, रवि प्रकाश, ललित, शशांक, अंशुल भारद्वाज आदि सदस्य उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *