हरिद्वार। जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने प्राधिकरण के परिसर में पौधा रोपकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 1जुलाई से प्रदेश में वन महोत्सव मनाया जा रहा है।जनपद में वन महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को जनपद न्यायाधीश/प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने प्राधिकरण रोशनाबाद के परिसर में विधिवत रूप से पौधा लगाकर किया।इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण एक अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य है और पौधों को संरक्षित रखना हम सब का दायित्व है।इस महाअभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष श्रीमती नीतू जोशी ने भी परिसर में पौधरोपण किया गया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने जिला कारागार में पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता दर्ज कराई।इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एल.ए.डी.सी.रमन सैनी,अधिवक्तागण समस्त स्टाफ व लॉ इंटर्न्स उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *