प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न समितियों एवं सभी संगठनों के साथ करेंगे बैठकः- राजीव महर्षि
देहरादून।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) सांसद के.सी.वेणुगोपाल 9 जुलाई को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन के.सी.वेणुगोपाल 9जुलाई को अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं।श्री वेणुगोपाल 9जुलाई को अपराह्न 12बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष,केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी)सदस्य,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे इसके उपरान्त अपराह्न 14ः00बजे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे।सायं 16ः00बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों एवं 18ः00बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों,विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों के साथ बैठक करेंगे।श्री वेणुगोपाल 10जुलाई को प्रातः 10ः00 बजे से पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न 15ः00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
