सहारनपुर। थाना देवबंद पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 6 अदद जिन्दा कारतूस व घटना स्थल से 2 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये।
गत 2 जुलाई को विशाल पुत्र अनेक सिहं निवासी ग्राम खेड़ी आशा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभि0गण द्वारा वादी व वादी के दोस्तो पर जान से मारने की नियत से फायर करना के सम्वन्ध मे थाना देवबन्द पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएसपी द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर घटना में लिप्त अभियुक्तो की शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये । आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना देवबन्द कपिल देव के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तगण नीशू पुत्र नाथीराम व पन्नू उर्फ विशेष पुत्र कुलदीप उर्फ भगत निवासी अनवरपुर माजरा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, व विशु उर्फ रिशू पुत्र जयप्रकाश निवासी बहादरपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को देवबन्द क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 6 अदद जिन्दा कारतूस व घटना स्थल से 2 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद भी बरामद किया गया।
