सहारनपुर। पुलिस ने अवैध कोकीन की तस्करी करने वाले चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर नशा
अधिनियम की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। अभियुक्तों के कब्जे से एक कार भी बरामद की गयी।
ग्राम अवैध कोकीन (मादक पदार्थ) व घटना मे प्रयुक्त 01 कार बरामद घ्घ्’
एसएसपी के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारीनिरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा आज चैकिंग के दौरान चार नशा तस्कर अमन सिंह पुत्र महीपाल सिंह निवासी ग्राम गोचर थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली उत्तराखण्ड हाल पता किराये का मकान बी-141 सेक्टर 4 डिफैन्स कालोनी देहरादून अभिषेक पुत्र अनिल कुमार निवासी मकान नं0 54 गली नं0 09 गुलाब वाटिका थाना लोनी बोर्डर जनपद गाजियाबाद हाल पता किराये का मकान फ्लैट नं0 101 दिलकिशा ऐबेन्यू -3 लेन नं0 2 भीमा बिहार आईटी पार्क देहरादून, विवेक पुत्र स्व. मोहर सिंह निवासी सी 77 एम शास्त्री नगर ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, राजू पुत्र राजा निवासी जमालपुर खुर्द थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अमन सिंह के कब्जे से कुल 09.45 ग्राम कोकीन व अभियुक्त अभिषेक उपरोक्त के कब्जे से कुल 09.14 ग्राम कोकीन व अभियुक्त विवेक के कब्जे से कुल 09.56 ग्राम कोकीन व अभियुक्त राजू उपरोक्त के कब्जे से कुल 09.56 ग्राम कोकीन कुल 37.71 ग्राम अवैध कोकीन व घटना मे प्रयुक्त एक्स यू वी 700 कार बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बिहारीगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *