सहारनपुर। थाना साइबर क्राइम द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से ठगी गयी धनराशि से पांच लाख रुपये की धनराशि पीडित के खाते में वापिस करायी गयी।
जानकारी के अनुसार समीर पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र प्रताप पाण्डेय निवासी ग्राम 1/4197, गली नं0 4,नियर एयलटेल टावर,न्यू, शारदा नगर, सहारनपुर द्वारा 13 दिसम्बर 2025 को थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर उपस्थित आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसके अनुसार वादी द्वारा अज्ञात व्यक्ति से फोन पर सम्पर्क कर फर्जी ब्रिक व सीमेंट कम्पनी से सामान खरीदने हेतु जालसाज के खातों में 7 लाख रूपयें डाल दिये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर पर आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएसपी के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर फ्राड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर, नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक समीर पाण्डेय उपरोक्त की साइबर फ्रॉड के माध्यम से ठगी गयी धनराशि से 5 लाख रूपये की धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी गयी। पीडित द्वारा धनराशि खाते में वापस पाकर सहारनपुर पुलिस व थाना साइबर क्राइम पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *