सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार गत 28 जून को वादी की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त रजत पुत्र राजू निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की सूचना के सम्बंध मे थाना कोतवाली देहात पर पोक्सो एक्ट मंे मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
एसएसपी के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वाछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक हृ्रदय नारायण सिह के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में एक वांछित अभियुक्त रजत पुत्र राजू निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को सुल्तानपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *