हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन एवं कोऑर्डिनेटर आशीष भार्गव ने व्यापारियों को फूड सेफ्टी नियमों में हुए बदलाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी।इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा बतायी गयी समस्याओं का समाधान भी किया गया।बैठक में हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी हमेशा नियमों का पालन करते हुए सरकार का सहयोग करते हैं।फुटकर विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को मानकों के अनुसार खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाती है।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने कहा कि सरकार और विभाग व्यापारियों का सहयोग व समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर है।बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ,महामंत्री संदीप वैष्णव,कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा,अवितेश गुप्ता,तरुण भाटिया,अतुल गोयल ,संजय बजाज,कैलाश धाम,दीपांकर चक्रपाणि,ऋषिलाल हंस,शलभ गोयल,प्रमोद तनेजा,सचिन गोयल,वरुण मेहता,चंद्र अरोड़ा,कमल अरोड़ा,धीरज मनचंदा,राकेश कंसल,इंद्रजीत,राजीव अरोड़ा,अशोक अरोड़ा,नीरज मंगल,मनीष बत्रा,अमित बत्रा,अंशुल गोयल,गौरव शर्मा,विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
