सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस द्वारा अवैध खनन परिवहन पर शिकंजा कसते हुए दो वाहनों को ओवरलोड उपखनिज व एक वाहन को बिना प्रपत्र व ओवरलोड उपखनिज के साथ जब्त किये गये।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा अवैध खनन परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु टास्क फोर्स गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीखित के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार चैकिंग टीमें लगाकर अवैध खनन परिवहन करने वालों पर कडी कार्यवाही की जा रही है। जिसमें 21 व 22 जून को क्षेत्राधिकारी बेहट व प्रभारी निरीक्षक बेहट द्वारा पुलिस टीम के साथ अवैध खनन रोकथाम हेतु चैकिंग के दौरान 3 ट्रक बिना प्रपत्र मय खनन सामग्री , ओवरलोड उपखनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया । उक्त ट्रकों को ओवरलोड उपखनिज के साथ थाना बेहट पर दाखिल किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही के लिये उच्चाधिकारीगण को रिपोर्ट प्रेषित की गयी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *