सहारनपुर। जनपद के ग्राम बेगमपुर बजना निवासी ईशम सिंह के पुत्र गुरमीत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि गुरमीत कुमार तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित पलक वाटिका बैंक्विट हॉल में कार्य करता था। मजदूरी मांगने को लेकर उसका ठेकेदार तथा अन्य लोगों से विवाद हुआ था। परिवार का कहना है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई तथा करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने घटना को सुनियोजित बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी सन्नी गौतम ने जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए तथा मामले में नामजद एवं अन्य संबंधित आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और निष्पक्ष जांच के माध्यम से सच्चाई को सामने लाया जाना चाहिए।
सन्नी गौतम ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *