डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।कस्बुबा ढ़ाना के डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में एक छात्र ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।छात्र की पहचान उज्जवल राणा पुत्र हरेंद्र राणा निवासी खाकरोबान के रूप में हुई है जो बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।जानकारी के अनुसार कॉलेज में फीस जमा न होने पर प्रिंसिपल ने उज्जवल को परीक्षा देने से रोक दिया था।इससे आहत होकर उसने कॉलेज गेट पर खुद को आग के हवाले कर दिया।गंभीर रूप से झुलसे छात्र को पहले बुढ़ाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।छात्र द्वारा छोड़े गए एक पत्र में उसने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रिंसिपल प्रवीण कुमार ने उसका अपमान किया,गालियां दीं और पुलिस बुला ली।उज्जवल ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।पत्र में छात्र ने लिखा कि कॉलेज प्रशासन और पुलिसकर्मियों के व्यवहार से उसकी आत्मा को ठेस पहुंची जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया।उसने न्याय की मांग करते हुए कहा कि कोई और छात्र ऐसी स्थिति में न पहुंचे।घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें छात्र खुद इन आरोपों का जिक्र कर रहा है।वहीं सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया शुनिवार दोपहर लगभग 1 बजे थाना बुढ़ाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी कि उसका छोटा भाई जो डीएवी डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत है उसका कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ फीस को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद से आहत होकर छात्र ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।उन्होने बताया कि सूचना मिलते ही थाना बुढ़ाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल छात्र को उपचार के लिए सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया गया।जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।उन्होने बताया कि वर्तमान में छात्र खतरे से बाहर है और थाना बुढ़ाना पुलिस अस्पताल में मौजूद है।सीओ गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना में मुकदमा संख्या 456/25 धारा 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।सीओ गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्षता के साथ की जा रही है और छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
