डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत एवं एसपी देहात आदित्य बंसल ने क्रमशः थाना खालापार व थाना जानसठ पर समाधान दिवस का आयोजन किया। दोनों अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस के दौरान एसपी नगर ने खालापार थाने में उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि महिला अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करते हुए सावधानी बरतने के उपाय बताए।इस दौरान खालापार थाने के प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।इसी प्रकार एसपी ग्रामीण ने जानसठ थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया जहां उन्होंने जनता की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने भी महिला अपराधों और साइबर अपराध के मामलों को गंभीरता से लेकर प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने पर जोर दिया।इस अवसर पर जानसठ थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
