हद्विार। पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफ़ेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी का आयोजन भेल स्थित सीआईएसएफ कैम्प में किया गया।संगोष्ठी की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष एडवोकेट रूपचन्द आजाद ने और संचालन उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र कपूर ने किया। संगोष्ठी के दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्य हरीशचन्द्र भौखण्डी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गयी।एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद ने हरिद्वार में सीजीएचएस डिस्पेन्सरी खुलवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।इस दौरान राजेन्द्र बाबू,पुष्कर,एसके पांडे,राजकुमार रवि,योगेन्द्र सिंह,मदन मोहन,दयाचन्द,मेनपाल सिंह,मामचन्द,तारा प्रसाद,धर्मपाल,राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *