हरिद्वार। वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने पीसीएस परीक्षा पास कर अधिकारी बने लक्सर के निरंजनपुर निवासी अभिषेक अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।इस मौके पर श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि चुनौतीपूर्ण पीसीएस परीक्षा पास कर अधिकारी बने अभिषेक अग्रवाल ने समस्त वैश्य समाज का मान बढ़ाया है।अशोक अग्रवाल ने कहा कि एकाग्रता और कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्ति होती है।उन्होंने अभिषेक अग्रवाल के माता-पिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिभावक ही बच्चों का भविष्य निर्धारण करते हैं।देश सेवा से जुड़ी सेवाओं में वैश्य समाज अपना योगदान प्रदान कर रहा है। वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता एवं लक्सर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अमरीश गर्ग ने अभिषेक अग्रवाल और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा उन्नति का सबसे सशक्त माध्यम है।वैश्य समाज के युवा शिक्षा प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का भविष्य उज्जवल बनाने के साथ देश और समाज की सेवा में भी योगदान कर रहे हैं।जिससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल रही है।स्वागत करने वालों में अरविंद अग्रवाल सुवेश अग्रवाल,वेदप्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *