हरिद्वार। श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और निरंजनी अखाड़े के स्वामी कार्तिक गिरी महाराज से भंेटकर आशीर्वाद लिया।अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है। युवाओं को नशे और कुसंगति से दूर रहकर गौ माता और देश की सेवा करनी चाहिए। सनातन की रक्षा के लिए ऐसे संगठनों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित कौशिक ने कहा कि अखाड़े का उद्देश्य सनातन धर्म की परंपराओं को घर-घर तक पहुंचाना है।गौ सेवा और राष्ट्र सेवा ही संगठन की प्राथमिकता है। सनातन का ध्वज ऊंचा रखने के लिए हर सभी संभव प्रयास किए जाएंगे।पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।नशे और नॉनवेज की ऑनलाइन डिलीवरी की वहज से धर्मनगरी की मर्यादा को ठेस पहुंच रही। जिसे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना चाहिए।जो कंपनियां ऑनलाइन नॉनवेज की डिलीवरी कर रही हैं।सरकार को उन्हें तत्काल नोटिस भेजना चाहिए और पार्सल/फूड डिलीवरी ऐप पर पाबंदी लगानी चाहिए।श्री हिंदू तख्त के प्रधान यशदेव कौशिक ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में संगठन सनातन हिंदू परंपरांओं को आगे बढ़ाने का काम करेगा।इस दौरान हर्ष शर्मा,साजन बजरंगी,वरुण चढ्ढ़ा,कार्तिक पंडित,अमित शर्मा,कृष्णा शर्मा,सूरज शर्मा और ऋषि शर्मा मौजूद रहे।
