हरिद्वार। वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि निदेशालय कोषागार,पेंशन एवं हकदारी,उत्तराखण्ड के आदेशानुसार उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 09नवम्बर तक मनाये जाने वाले रजत जयंती सप्ताह के अन्तर्गत आज 06 नवम्बर को उपकोषागार,हरिद्वार में पेंशनर्स के लिये जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में लगभग 30राजकीय पेंशनर्स/ पारिवारिक पेंशनरों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स को जीवन प्रमाण-पत्र स्मार्टफोन एवं अन्य माध्यमों से ऑनलाईन जगा किये जाने की प्रक्रिया एवं राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान पेंशनर्स हेतु ऑनलाईन जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की जानकारी प्रदान करने हेतु कोषागार विभाग के अजय कुमार वरिष्ठ कोषाधिकारी,ललित मोहन पाण्डेय कोषाधिकारी, विनय कुमार त्यागी उपकोषाधिकारी,राहुल अग्रवाल एवं रजनीश गुप्ता सहायक कोषाधिकारी तथा चिकित्सकीय सेवाओं हेतु,चिकित्सा विभाग से डॉ.अंकुर सिंह,डॉ.आशीष कुमार ,उज्ज्वल भारद्वाज एवं वासीराना फार्मासिस्ट,राशिद अहमद एवं शिवेन्द्र कुमार वर्मा लैब टैक्निशियन, उपस्थित रहे,साथ ही गर्वमेंट पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिऐशन,हरिद्वार के पदाधिकारियों में जे.पी.चाहर महामंत्री,वी.के.गुप्ता संरक्षक एवं वी.पी.सैनी उपाध्यक्ष इत्यादि उपस्थित रहे।
