हरिद्वार। समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक रूडकी के ग्राम खड़खड़ी दयाला व ब्लॉक नारसन के भगतोवाली व शीतलपुर में बहुउद्देशीय शिविर का 3गांवो में आयोजन किया गया।शिविर के दौरान कुल 137 शिकायतें खड़खड़ी दयाला-62,भगतोवाली-55 तथा शीतलपुर-20शामिल है।शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।शिविर में समस्त सम्मानित लोगों ने गांव के बीच तालाब का सौंदर्यकरण व गांव के चारो और साफ सफाई की मूल समस्या का प्रस्ताव रखा,जल्द ही शासन प्रशासन को प्रेषित किया जायेगा। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं संबंधित उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी,और किसान सम्मान निधि,आवास योजना,आधार कार्ड,छात्रवृत्ति, दिव्यांग पेंशन,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी,जिसमे से 35 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया,जबकि कुछ जिलास्तर की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी व शासन को प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगाशिविर में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा अनीश गौड़ व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण,ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
