हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री राज्यमंत्री (ग्रामीण स्वास्थ सलाहकार एवम् अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष)बनने पर भाजपा नेता नितिन गौतम ने शनिवार को हरकी पैड़ी पहुँच कर गंगा पूजन कर माँ गंगा का आशीर्वाद लिया।गंगा पूजन कर राज्यमंत्री नितिन गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन ने जिस विश्वास के साथ ये जिम्मेदारी दी है मैं पूरी निष्ठा और लगन से इसका निर्वाह करुगा।सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का कार्य करुगा।उन्होंने कहा की भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सभी कार्यकर्ताओ को समय समय पर जिम्मेदारी प्रदान करती है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरन्तर विकास की गंगा देश व प्रदेश मे बहा रहा है।आज सनातन संस्कृति को सुरक्षित करने का कार्य देश में हो रहा है और भारत पुनःविश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है गौतम ने कहा की कार्यकर्ता अपने मन से देश और संगठन की सेवा करता रहे पार्टी एक दिन उस पर विचार अवश्य करती है।इस अवसर पर स्वामी ऋषिश्वरानंद व जिला महामंत्री भाजपा संजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ता को समय समय पर सम्मान देती आई है। नितिन गौतम विहिप के जिला अध्यक्ष से लेकर अनेक दायित्व का सफलता से निर्वहन गौतम ने किया है। साथ ही देश और धर्म के हितों के लिए हुए बड़े बड़े आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहे है।एक सामन्य कार्यकर्ता से राज्यमंत्री बनने के पीछे उनकी निष्ठा और देश प्रेम है।इस अवसर पर गंगा सभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ सभापति कृष्णकुमार ठेकेदार,योगी आशुतोष जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, जिला मंत्री विनीत जॉली, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,वरिष्ठ नेता उज्जवल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणि,आशीष मारवाड़ी,मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ,वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा आदि भाजपा व श्रीगंगासभा के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *