सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गयी।
जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 को वादी की दाखिला तहरीर बाबत अभियुक्त दानिश पुत्र दिलशाद निवासी मंशा कालोनी पुराना कलसिया रोड थाना मण्डी सहारनपुर द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बध में थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 247/2026 धारा 87/351(2) बीएनएस के पंजीकृत किया गया।
एसएसपी द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम व वांछित,वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त दानिश पुत्र दिलशाद निवासी मंशा कालोनी थाना मण्डी सहारनपुर को शिवधाम कालोनी में टावर के पास से गिरफ्तार किया गया।
