सहारनपुर। वैश्य अग्र महिला समिति के तत्वावधान में आज राहगीरों को शीतल जलजीरे का वितरण किया गया। मल्हीपुर रोड स्थित गुरुद्वारे मे वैश्य अग्र महिला समिति की पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा अरदास लगाने के बाद मल्हीपुर रोड पर वैश्य अग्र महिला समिति द्वारा स्टॉल लगाया गया ।समिति की संस्थापिका रंजना सिंघल के नेतृत्व में महिलाओं ने राहगीरों को रोक कर उन्हें शीतल जल जीरा वितरित किया । दो पहिया वाहनों और गाड़ियों को रोककर महिलाओं ने चालकों और यात्रियों को शीतल जलजीरा बांटा ।नौतपा में राहगीरों ने जलजीरा पीकर भीषण गर्मी से राहत महसूस की। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष अंशु गुप्ता, सचिव मधु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रेखा सिंघल के अलावा पूजा, रिंपी, डा.रीमा,मानसी, आरुषि, सपना, रितु, श्रुति, आंचल, सीमा, अंजू, सारिका, शालिनी, उमा, सुनीता, रमता सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *