हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग(विद्यार्थी)28मई से सरस्वती विद्या मंदिर,सेक्टर-2,रानीपुर,भेल में प्रारंभ हो रहा है।वर्ग के प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व आज विद्यालय परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ,पूजन एवं यज्ञ-हवन कर वर्ग के निर्विघ्न और सकुशल संपन्न होने की कामना की गई। प्रातः 7बजे प्रांत प्रचारक डॉ.शैलेन्द्र एवं वर्ग के सर्वाधिकारी प्रवीण जी की उपस्थिति में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।वैदिक आचार्य पुरोहित के आचार्यत्व में पुरोहितों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया।वर्ग के शिक्षक एवं व्यवस्था टोली के कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं।संघशक्ति कलयुगे और विश्व हिंदू विजयते के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।यज्ञ से पूर्व उपस्थित स्वयंसेवकों ने खड़े होकर 11बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।मान्यता है कि हनुमान जी सेवा,शक्ति और अनुशासन के प्रतीक हैं। संघ शिक्षा वर्ग का उद्देश्य भी ऐसे ही राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता तैयार करना है।वर्ग कार्यवाह रमेश ने बताया कि 20दिवसीय इस आवासीय वर्ग में उत्तराखंड प्रांत के 13जिलों से 385शिक्षार्थी स्वयंसेवक भाग लेंगे।वर्ग में शारीरिक,बौद्धिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।दंड, नियुद्ध,योग,खेल,घोष के साथ बौद्धिक सत्रों में संघ विचार,भारतीय इतिहास,सामाजिक समरसता और पंच परिवर्तन पर चर्चा होगी।वर्ग का समापन 16जून को होगा।प्रांत प्रचारक डॉ.शैलेन्द्र ने कहा कि संघ शिक्षा वर्ग व्यक्ति निर्माण की प्रयोगशाला है।यहां 20दिन तक स्वयंसेवक केवल राष्ट्र का चिंतन करता है।शताब्दी वर्ष में उत्तराखंड से 5,000प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने का लक्ष्य है।यह वर्ग उस संकल्प की शुरुआत है।सर्वाधिकारी प्रवीणजी ने कहा कि सभी शिक्षार्थी अनुशासन और समय पालन का विशेष ध्यान रखें।मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्ग में पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे।इस मौके पर क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदमजी,क्षेत्र सन्त सम्पर्क प्रमुख ईश्वर दयाल,प्रान्त सह प्रचारक चंद्रशेखर,प्रान्त शारीरिक प्रमुख एवं वर्ग पालक सुनील कुमार,जिला संघचालक डॉ.यतींद्र नाग्यान,विभाग कार्यवाह लोकेंद्र अर्थवाल,विभाग प्रचार प्रमुख अनिल गुप्ता,सह विभाग कार्यवाह मनोज सैनी,नगर संचालक एडवोकेट ज्ञानेश्वर ठकराल, रानीपुर नगर सञ्चालक वकील शर्मा,रुड़की जिला संचालक प्रवीण जी,वर्ग सर्वव्यावस्था प्रमुख वीरप्रताप चौहान,वर्ग कार्यवाह रमेशजी,वर्ग मुख्य शिक्षक सतेंद्र,दिवाकर,अमित चौहान,रोहिताश कुँवर,संजय कश्यप,अंकित सैनी,मुनेश चौहान,रोहित,आदित्य,अमित शर्मा,उमेश मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वर्ग गीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
