सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए संबंधित अधिकारी-जिलाधिकारी
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून एवं नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार,शराब पीकर,ओवरलोडिंग वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की,हरिद्वार और नजीबाबाद एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जिन सड़कों में गड्ढे हो गए है एवं पेचवर्क का कार्य किए जाना है,कांवड़ मेले से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाने है,उन स्थानों पर तत्परता से साइन बोर्ड लगाए जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करते हुए ब्लैक स्पॉट को कम करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है अथवा यातायात का काफी दबाव रहता है इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग एव पुलिस विभाग को निरंतर चेकिंग अभियान चलायें।बैठक में जिलाधिकारी एनएचआई एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो सड़के है उन सड़कों पर किसी भी दशा में अतिक्रमण न किया जाए,यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की कृष्ण चंद्र पलारिया ने अवगत कराया है कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग एव पुलिस विभाग द्वारा निरन्तर चैकिंग अभियान चलाकर नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्य की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन की कार्यवाही,जिसमें 01जनवरी से अप्रैल 2026तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 3667लोगों का चालान किया गया तथा ओवरलोडिंग के 301,ओवरस्पीड के 2012,वाहन चलते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले 99चालान,सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 352,मालवाहन में यात्री वाहन करना 87वाहन चालकों का चालान तथा पुलिस विभाग द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 8429,नशे में वाहन चलाने वाले 367,ओवरस्पीड में वाहन चलाने वाले के 4666,मालवाहक में ओवरलोडिंग के 304,सीट बेल्ट का प्रयोग न करना 270,वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना 612,मालवाहक वाहनों में यात्री वाहन करना 164,रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों 189के चालान किये गए।इस दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव,अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी.के.सिंह,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल विपुल सैनी,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चन्द सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
