डाo एम ए तोमर
मुज़फ्फरनगर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना के अंतर्गत जनपद के दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलों का वितरण मीरापुर विधायक मिथलेश पाल के कैम्प कार्यालय ड्रीम सिटी बाईपास रोड मुज़फ्फरनगर में किया गया।वितरण कार्यक्रम में विधायक मिथलेश पाल ने अपने करकमलों से दोनों लाभार्थियों को ट्राईसाइकिलें प्रदान कीं।उल्लेखनीय है कि इन दोनों लाभार्थियों हेतु ट्राईसाइकिलों का लाभार्थी अंश विधायक द्वारा अपनी विधायक निधि से प्रदान किया गया।इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय,ज्ञान प्रकाश,पूर्व प्रधान ग्राम जडवड़ तथा चन्द्रपाल,पूर्व प्रधान ग्राम जीवनपुरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने बताया कि विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
