सहारनपुर। जनसुनवाई में आज आयी सात समस्याओं में से सफाई सम्बंधी एक समस्या का तत्काल निस्तारण कराया गया। जबकि बाकि समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वार्ड 52 लिंक रोड निवासी डॉ. स्वर्णजीत सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके घर से दूर रखा कूडे़ का कंटेनर कई वर्षो से उके घर बहुत दूर रखा था जिसे गत दिवस उठाकर उनके गेट के सामने रख दिया गया। इस पर अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने तुरंत क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व अन्य अधिकारियों को निर्देश देकर उक्त कंटेनर उनके गेट के सामने से हटवाते हुए समस्या का समाधान करा दिया। वार्ड 23 लोहानी सराय निवासी विशाल ने लोहानी सराय में सरकारी लीज की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त ने प्रभारी प्रवर्तन दल को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या साउथ सिटी निवासी दीपक गोयल ने साउथ सिटी में जंगली झाड़ियों एवं नालियों की सफाई कराने, वार्ड 13 चकहरेटी निवासी हरीश कुमार ने एलईडी लाइट ठीक कराने, वार्ड 8 बेहट रोड गोपालपुर निवासी प्रदीप कुमार ने खराब हैंडपम्प ठीक कराने तथा वार्ड 2 पवन विहार मल्हीपुर रोड निवासी कुलवीर ने उसके घर के बाहर अवरोधित सीवर लाइन खोलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वार्ड 24 गोविंद नगर निवासी राजन ने भी माता पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइल में लगे दस्तावेजों की छाया प्रति उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *