डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। देव दीपावली के पावन पर्व पर शुकतीर्थ गंगा घाट अद्भुत आभा से आलोकित हो उठा जब पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित 25 हजार दीपोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और साधु-संतों ने एक साथ दीप प्रज्वलित किए। दीपों की झिलमिल रोशनी से पूरा शुकतीर्थ गंगा घाट स्वर्गिक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव समेत अनेक अधिकारी,साधु-संत, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।सभी ने गंगा घाट पर दीप प्रज्वलित कर मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।पंचायती राज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की सहभागिता से दीपोत्सव कार्यक्रम अत्यंत भव्य और दिव्य रूप में संपन्न हुआ।
