हरिद्वार। महाकाली वाहिनी की राष्ट्रीय समन्वयक डा.उदिता त्यागी ने कहा कि आज की परिस्थितियों में महाकाली ही हिंदू महिलाओं की आदर्श हो सकती हैं। मंगलवार प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.उदिता त्यागी ने कहा कि महाकाली वाहिनी प्रत्येक हिंदू महिला को राजनैतिक,जातिगत व संस्थागत स्वार्थो और अंहकारों से ऊपर उठकर अपने परिवार और अस्तित्व की रक्षा के लिए प्रेरित करेगी।उन्होंने कहा कि आज तरह-तरह के संकट हिंदू महिलाओं और उनके परिवारों पर हैं।लेकिन उनके लिए लड़ने वाला कोई नहीं है।मानव धर्म कहता है कि अपनी संतान की रक्षा करना हर नारी का सबसे पहला धर्म और कर्तव्य है।हिंदू नारी को उसका मूलभूत कर्तव्य भुलाने के लिए देश में अनेक तरह के षड़यंत्र किए जा रहे हैं।ताकि परिवार नाम की संस्था को समाप्त कर भारत राष्ट्र ओर सनातन धर्म को मिटाया जा सके।लेकिन महाकाली वाहिनी किसी भी षड़यंत्र को कामयाब नहीं होने देगी। डा.उदिता त्यागी ने कहा कि लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।अपराधियों को बचाने के लिए षड़यंत्र किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि इस विषय पर व्यापक चर्चा के लिए बुधवार से ऋषिकेश में महाकाली वाहिनी का दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। प्रैसवार्ता में डा.श्वेता शर्मा,डा.संध्या कौशिक,मधु त्यागी,रीना त्यागी भी मौजूद रही।
फोटो नं.3-शिविर में पुलिसकर्मियों की जांच करते चिकित्सक
पुलिस लाईन में किया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस लाईन रोशनाबाद में पुलिसकर्मियों व उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में वेलमेड अस्पताल देहरादून के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा अस्पताल के सपोर्टिव स्टॉफ ने 200से अधिक पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों की ई.सी.जी.,ब्लड प्रेशर,रैंडम शुगर,नेत्र, हृदय ,पेट,आंत,लीवर आदि जांच कर परामर्श दिया।शिविर का शुभारंभ करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस कर्मियों की दिनचर्या बेहद भागदौड़ भरी हुई है।ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल जरूरी है।इसी को देखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
