हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम दर्ज विभिन्न विभागों से संबंधित 60शिकायतों में से 28समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जलभराव,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सविता चौहान पत्नी ऋषिपाल चौहान ने अपने प्लॉट जो कि खसरा नं 1061/1 एवं 160/3 क्षेत्रफल 2028 वर्ग फीट ग्राम भगतनपुर आबिदपुर परगना ज्वालापुर में स्थित है,पड़ोस के व्यक्ति द्वारा उक्त प्लॉट पर कब्जा कर लिया है,प्लॉट को कब्जा मुक्त करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।समस्त गली नं 06वासी ग्राम कांगड़ी हरिद्वार के लोगों ने कांगड़ी की गली नं 06 में सतीश सरिया वाली की दुकान से सम्पूर्ण गली में काफी टाइम से पानी की समस्या बना हुई है,पानी की समस्या के निदान को लेकर प्रार्थना पत्र दिया ।प्रार्थी राजपाल निवासी सहदेवपुर की भूमि खाता संख्या 00142 खसरा नं 245 रकबा 0.5940 मौजा रायपुर दरेडा ज्वालापुर में हुआ,उक्त भूमि मौके पर कम हो रही है,प्राथी के पास के काश्तकारों ने तोड़कर अपनी जमीन में मिला लिया है,भूमि की पैमाइश कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी नरेंद्र अरोड़ा ने बरसाती रो नदी से,जो सलेमपुर,गढ़मीरपुर,सुमननगर एवं पतंजलि योगपीठ के निकट से होकर गुजरती है,बरसाती नदी से उत्पन्न बाढ़ एवं जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया ।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गयी है,उन समस्याओं का समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करे।बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1पर 566शिकायतें तथा एल2पर 128शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द समस्याओं का निरंकारण करना सुनिश्चित करे,इसने किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है कि लंबित शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता,अपर उपजिलाधिकारी रुड़की हर गिरी,एसएलओ आकाश जोशी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा,सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.)अमित कुमार चन्द,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
