हरिद्वार। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समीक्षा करते हुए सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए, उन्होंने संचालित विकास योजनाओं का समय समय पर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए ।जिलाधिकरी ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी विकास योजनाएं एवं कार्य संचालित किए जा रहे है,उन कार्यों को तत्परता से करने के लिए 03माह के लिए कार्य योजना एवं प्लान तैयार करने के लिए कहा।बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उनके अधीन किसी भी सरकारी भूमि पर कोई अतिक्रमण किया गया है तो उन्हें 15दिन का नोटिस देते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध कारवाई करें।इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देश दिए है कि वर्तमान समय में भारी गर्मी के मद्देनजर जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है,उन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए।उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए है कि विद्युत आपूर्ति सुचार रहे अनावश्यक विद्युत कटौती न की जाए तथा विद्युत चोरी पर कड़ी निगरानी रखते हुए विद्युत चोरी करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।उन्होंने जर्जर विद्युत पोलो एवं विद्युत झूलती विद्युत लाइनों का भी सेफ्टी ऑडिट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि जनपद में राशन कार्डों का सत्यापन कार्य शीघ्रता से किये जाये एवं जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम राशन कार्ड से पृथक किए जाए। किसी भी बाहरी व्यक्ति का राशन कार्ड किसी भी दशा में न बनाया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए आगामी मानसून के दृष्टिगत डेंगू एवं अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को समय से सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनपद में लंबित सीएम घोषणाओं में जो भी गतिमान कार्य है उन कार्यों को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए।उन्होंने उप जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में संचालित जनसेवा केंद्रों के भी नियमित निरीक्षण करें।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)वैभव गुप्ता,एसएलओ आकाश जोशी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.)अमित कुमार चन्द,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *